देहरादून : ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से आज जनपद चमोली के कर्णप्रयाग क्षेत्र के खत्याड़ी गांव से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सेवानिवृत्त सूबेदार लेफ्टीनेंट नन्द किशोर थपलियाल ने किया।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत कालूसैंण से सेरापाखुडी होते हुए नैनीसैंण-कालूसैंण-सांकरी कच्चे मोटर मार्ग का शीघ्र डामरीकरण करने की मांग की। मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर रि. सूबेदार राजेंद्र सिंह मनराल, विजय प्रसाद जोशी, योगेश्वर थपलियाल, उमा मनराल सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
