देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में उत्तराखण्ड आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने मंत्री जोशी को अवगत कराया कि देहरादून जिले में सहायता समूह (SHG) विद्युत कर्मचारी लंबे समय से निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अत्यधिक कम वेतन में कार्य करना पड़ रहा है।पदाधिकारियों ने मंत्री से समान कार्य के लिए समान वेतन और नियमितीकरण की मांग भी रखी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया और कहा कि इस संबंध में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

इस अवसर पर संगठन के संरक्षक शमशेर सिंह बिष्ट, अध्यक्ष विकास कुमार बेनवाल, अंकुश शर्मा, हीरा लाल, राजेश वर्मा, गब्बर सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
You may also like
-
एसडीएम एवं उपखण्ड जनगणना अधिकारी ने प्रिसिंपल को कारण बताओ नोटिस किया जारी।
-
“शांति और संस्कृति” विषय पर वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न।
-
कैबिनेट मंत्री महाराज के प्रयास हुए फलीभूत, प्रधानमंत्री करेगें भारत-नेपाल सीमा लैंड पोर्ट का शिलान्यास।
-
स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्री सुबोध उनियाल की पैनी नजर, नंदगांव सीएचसी में औचक जांच।
-
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत 63 उद्यमियों को रुपये 60 लाख की सहायता राशि के चैक वितरित किये।
