देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में उपनल प्रवासी जनशक्ति भर्ती से संबंधित कार्य को आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन में बिंदु संख्या 14 के तौर पर समायोजन को स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों तथा उत्तराखण्ड के मूल निवासियों को उपनल के माध्यम से विदेशों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
इसके साथ ही, कैबिनेट बैठक में उद्यान विभाग की मधुग्राम योजना से संबंधित एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। कैबिनेट ने राज्य सैक्टर की मधुग्राम योजनान्तर्गत लम्बित भुगतान के रूप में कुल रु. 29.40 लाख की धनराशि जारी करने को स्वीकृति प्रदान की है। यह धनराशि उन मौनपालकों (मधुमक्खी पालकों) के देयकों के भुगतान हेतु दी जाएगी जिन्होंने मधुग्राम योजना के अंतर्गत मौनगृह एवं मौनवंशों की आपूर्ति की थी।
कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्रिमण्डल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह कदम राज्य के युवाओं और सैनिक परिवारों के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगा।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
