मसूरी : टाउनहाल में नशा उन्मूलन मसूरी समिति की एक बैठक आयोजित की गयी जिसमें शहर में बढते सूखे नशे प्रवृत्ति व इससे युवाओं को दूर रखने के लिए विस्तार से चर्चा की गयी।
बैठक में मौजूद लोगों ने मसूरी में सूखे नशे की बढती प्रवृत्ति से युवाओं के आगोश में आने पर गहरी चिंता व्यक्त की गयी। बैठक में कहा गया कि मसूरी में लगातार सूखे नशे की गिरफ्त में युवा फंस रहे है, जिससे उनका जीवन बर्बाद हो रहा है वहीं परिजन खासे परेशान है। मसूरी के हर क्षेत्र में सूखे नशे का कारोबार फल फूल रहा है वहीं पुलिस भी इस दिशा में ठोस कार्य नहीं कर रही है जिससे युवा पीढी सूखे नशे की ओर बढ रही है, जिसका रोका जाना बहुत जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मसूरी में कई युवा इसके शिकार हो रहे है व परिवारों के सामने समस्या खडी हो रही है। ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। इस मौके पर नगर पालिका सभासद अमित भटट ने कहा कि बैठक में कई प्रस्ताव पास किए गये जिसमें तय किया गया कि युवा पीढी में इंटर व कालेज स्तर के बच्चे नशे की ओर जा रहे है, उन्हें मारा पीटा नहीं जा सकता ऐसे में उन्हें प्यार से समझाया जायेगा। वहीं हिंदी व अंग्रेजी स्कूलों में जाकर विषय विशेषज्ञों को ले जाकर नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बतायेगे। वहीं एक पत्र एसडीएम व कोतवाल को दिया जायेगा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाय जो नशे के कारोबार चला रहे है, कोतवाल अभी नये आये है उन्हें भी महीने में कम से कम दो व तीन बार सर्च अभियान चलायें ताकि नशा बेचने वालों में भय पैदा हो व स्कूलों में सरकार या प्रशासन साल में कम से कम दो बार ब्लड सेंपलिग की जाय ताकि पता चल सके कि युवा नशा कर रहे है ताकि उनके बारे में पता लग सके। युवा भारत का भविष्य है उन्हें बर्बाद नहीं होने दिया जायेगा। इस मौके पर उमेश नौटियाल, उमेद सिंह मेहरा, अरविंद सेमवाल, अमित भटट, विजय बिंदवाल, मनीष कुकसाल, संदीप जखमोला, रजत शर्मा, सचिन पंवार, आशीष जोशी, अमित पंवार, रजनीश खरोला, रविंद्र कंडारी आदि मौजूद रहे।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
-
मसूरी नगर पालिका में पांच निर्दिष्ट सदस्य नामित, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।
