मसूरी : शहीद स्थल झूलाघर पर शहर कांग्रेस के नेतृत्व में अंकिता भंडारी के हत्यारों पर कार्रवाई करने व सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया व प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शन व पुतला दहन के मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहाकि अंकिता भंडारी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते है जिन्होंने स्व रोजगार के लिए अपनी जान गंवा दी, उसे हवस का शिकार बनाया। इसमें कुछ लोगों को पकडा गया लेकिन बाकी लोगों को अभी तक नहीं पकडा गया। उसके परिवार को पूरा न्याय नहीं मिला, अभी कौन है गटटू जिसे अभी तक नहीं पकड़ा गया, यह तो भाजपा वाले ही कह रहे हैं, बीजेबी के इन दरिंदों को सबक सिखाने का निर्णय लेना चाहिए। हर सवाल का जबाब प्रदेश व केंद्र सरकार को देना होगा। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि दो दिन से सोशल मीडिया पर एक पूर्व विधायक व एक महिला लगातार भाजपा के बडे नेताओं का नाम ले रही है अगर दस दिनों के अंदर इसका खुलासा नहीं किया गया व अंकिता को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस प्रदेशस्तर पर आंदोलन करेगी, क्यों वहां बुलडोजर चलाकर सबूत नष्ट किए गये। उर्मिला खुद कर रही है कि अगर आडियो गलत है तो उसकी फारेंसिक जांच करायी जाय, ऐसे में उनकी सीबीआई जांच हो व अंकिता को न्याय दिया जाय। पूरे प्रदेश में भाजपा एक ओर बेटी बचाओ बेटी पढाओं का नारा देती है वहीं दूसरी ओर बेटियों का बालात्कार कर रही है। इस मौके पर उपेंद्र थापली ने कहा कि भाजपा का नाम भारतीय बालात्कार पार्टी होनी चाहिए। एक नहीं कई नेताओं के नाम विभिन्न कांडो में आ रहे हैं वहीं एक खुलासा वहां के विधायक की पत्नी ने पोल खोल दी व बडे पदाधिकारी का नाम लिया है। उन्हांने प्रदेश सरकार से मांग की है कि शीघ्र इसका खुलासा कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाय। पहाड की महिलाएं अपनी आबरू बचाने के लिए आवाज उठायें। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नाम खुलने के बाद भी उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इस मौके पर केडी नौटियाल, महिमानंद, रमेश राव, नागेद्र उनियाल, बीएस नेगी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
You may also like
-
एसडीएम एवं उपखण्ड जनगणना अधिकारी ने प्रिसिंपल को कारण बताओ नोटिस किया जारी।
-
“शांति और संस्कृति” विषय पर वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न।
-
कैबिनेट मंत्री महाराज के प्रयास हुए फलीभूत, प्रधानमंत्री करेगें भारत-नेपाल सीमा लैंड पोर्ट का शिलान्यास।
-
स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्री सुबोध उनियाल की पैनी नजर, नंदगांव सीएचसी में औचक जांच।
-
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत 63 उद्यमियों को रुपये 60 लाख की सहायता राशि के चैक वितरित किये।
