मसूरी : उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी की सौंवी जयंती पर मालरोड स्थित बडोनी चौक पर लगी उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया गया व उत्तराखंड राज्य निर्माण व विकास में उनके योगदान को याद किया गया। वहीं शहीद स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इंद्रमणि बडोनी विचार मंच के तत्वाधान में उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी की सौं वीं जयंती पर मालरोड इंद्रमणि बडोनी चौक पर उनकी प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की गयी व माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने बडोनी को श्रंद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके बारे में जितना बोलें कम होगा। उन्होंने 1979 में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन शुरू किया था व 1989 में 105 दिन की पद यात्रा की थी जिससे उत्तराखंड राज्य आंदोलन को आगे बढाया व आखिर तत्कालीन सरकार ने राज्य निर्माण किया। वह ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख व विधायक रहे व राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता थे जिन्हांने देश विदेश में पहचान बनायी व उत्तराख्ांड के गांधी बने, व उनके सपने को साकार किया गया। लेकिन राज्य बनने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के मुददे पर कुछ नहीं हुआ जो दुर्भाग्यपूर्ण है। आज जरूरत है कि उनके बताये मार्ग पर चल कर राज्य को कैसे आगे बढाया जाय, पलायन रोका जाय, यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहाकि विंटर लाइन कार्निवाल का प्रथम दिन उनको समर्पित किया गया है। इस मौके पर कांग्रेस पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली ने बडोनी को नमन करते हुए कहा कि उनके सपनों को पहाड़ के लोग तार तार कर रहे हैं, प्रदेश में बालात्कारियों की सरकार है, महिलाएं शामिल है, पहाड़ की जनता का आहवान है कि अभी भी समय है लोग समझे व उत्तराखंड के सपनों को पूरा करने का प्रयास करें। मंच के सरंक्षक रमेश राव ने कहा कि बडोनी की सौंवी जयंती खुशी से मना रहे हैं यह हमारे पित्र व गांधी है जिनकी सोच को सबने स्वीकार किया व राज्य का निर्माण किया। उमेश नौटियाल ने कहा कि आज जो राज्य हमें मिला उनका सहयोग रहा उनके बताये मार्ग पर चले व राज्य के विकास में योगदान दें व उन्हें याद कर सकें। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष पूरण जुयाल ने कहा कि बडोनी चौक पर कार्यक्रम सफलता से संपन्न हो गया है लेकिन हमारा मामना है कि उनके गांव जाकर उस धरती को जाना जाय जहां उन्हें देवता के रूप में माना जाता है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद शहीद स्थल पर बडोनी की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें गढवाली व जौनसारी लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी गयी। वहीं शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप भंडारी ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल, सभासद अमित भटट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, त्रिलोक चौहान, नागेंद्र उनियाल, सुरेंद्र रावत, श्रीपति कंडारी, भगवान सिंह धनाई, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
You may also like
-
मसूरी में आवासीय कालोनी, भवन मानकों में शिथिलता व पॉकेट पार्किग की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
-
कूडा उठान पर्यावरण मित्रों ने सुपरवाइजरों को हटाने व वेतन देने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन।
-
झड़ीपानी में रेलवे व स्थानीय लोगों के बीच संपत्ति विवाद पर सीमांकन करने की सहमति बनी।
-
कृषि समृद्धि के लिए बहादराबाद–इकबालपुर नहर पर विशेष फोकस – त्रिवेन्द्र सिंह रावत।
-
AI सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नग्न प्रदर्शन के विरोध में भाजयुमो ने प्रदर्शन किया।
