रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल
उत्तरकाशी : बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा बुधवार को पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में जिला मुख्यालय मे स्थित बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ मीटिंग कर बैंक सुरक्षा के सम्बन्ध में चर्चा-परिचर्चा की गयी। सुरक्षा मानकों पर चर्चा करते हुये सभी बैंक/एटीएम पर सीसीटीवी चालू एवं क्रियाशील दशा में रखने, अलार्म सिस्टम की नियमित जांच व सुरक्षा गार्डस् का पुलिस सत्यापन के साथ किसी भी संदिग्ध गतिविधि या धोखाधड़ी की सूचना तुरंत 112 अथवा पुलिस कन्ट्रोल रुम या नजदीकी पुलिस स्टेशन पर देने हेतु बताया गया तथा हेल्पलाइन नंबर को बोर्ड/एटीएम पर प्रदर्शित करने हेतु निर्देशित किया गया। साइबर अपराधों से बचाव के लिए ग्राहकों के आधार‑कार्ड व पासबुक की त्वरित जांच के साथ साईबर धोखाधड़ियों मे पीडित के पैसे वापस करवाने हेतु फ्रीज, होल्डिंग तथा भुगतान की प्रक्रिया के दौरान पुलिस का त्वरित सहयोग करने हेतु बताया गया। आम जनता मे साइबर अपराध के प्रति जागरुगता बढाने हेतु व्यापक स्तर पर जनजागरुकता कार्यक्रम चलाये जाने पर चर्चा की गयी।
उनके द्वारी सभी प्रबन्धकों से बैंक में सुरक्षा से सम्बन्धित समस्याओं को सुनते हुये समस्याओं का हल करने का आश्वासन देते हुये “सुरक्षित बैंक, सुरक्षित जनता” का भरोसा दिया गया। बैंक में अग्नि सुरक्षा को लेकर बैंक कर्मियों को समय-समय पर फायर सेफ्टी का प्रशिक्षण तथा फायर ऑडिट हेतु बताया गया।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिलमोहन बिष्ट, अरुण के0 भट्टनाकर(एसबीआई उत्तरकाशी), रवीन्द्र चौहान(HDFC बैंक उत्तरकाशी), सूरज सिंह (DCB उत्तरकाशी), चन्द्रवीर सिहं(DCB जोशियाडा), नरेन्द्र रावत(BOI जोशियाडा), गौरव(IDBI बैंक), नमित सेमवाल(UGB उत्तरकाशी), अनुपम शाह(केनरा बैंक), नीरज कुमार(SBI जोशियाडा), अनुप सजवाण(इण्डियन बैंक), अभिषेक पैन्यूली(UBI उत्तरकाशी), शैलेन्द्र सिंह वाल्दिया(AXIS बैंक उत्तरकाशी), मनोज कुमार(पंजाब एण्ड सिन्ध बैंक उत्तरकाशी), संजय सिंह चौहान(INDUS IND बैंक), विजय सिंह चुफाल(UCO बैंक उत्तरकाशी), एलआईयू , एसओजी आदि स्टॉफ मौजूद रहा।

You may also like
-
मसूरी में आवासीय कालोनी, भवन मानकों में शिथिलता व पॉकेट पार्किग की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
-
कूडा उठान पर्यावरण मित्रों ने सुपरवाइजरों को हटाने व वेतन देने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन।
-
झड़ीपानी में रेलवे व स्थानीय लोगों के बीच संपत्ति विवाद पर सीमांकन करने की सहमति बनी।
-
कृषि समृद्धि के लिए बहादराबाद–इकबालपुर नहर पर विशेष फोकस – त्रिवेन्द्र सिंह रावत।
-
AI सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नग्न प्रदर्शन के विरोध में भाजयुमो ने प्रदर्शन किया।
