मसूरी : द फर्न ब्रेंटवुड होटल में क्रिसमस व नये वर्ष की तैयारी को लेकर केक मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न चर्चो के पादरियों ने प्रार्थना की व क्रिसमस से संबंधित गढवाली व अंग्रेजी गीतों की प्रस्तुति दी। इसके बाद केक मिक्सिंग कार्यक्रम किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पर्यटकों ने भी प्रतिभाग किया।
इस मौके पर सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च के पास्टर रेबरन विवेक चंद ने कहा कि केक मिक्सिंग में ईसाई समाज के साथ ही होटल में रूके पर्यटकों ने प्रतिभाग किया व एक दूसरे के साथ प्यार बांटा जो खुशी का दिन है, यह साल में एक दिन आता है व संदेश है कि सभी प्यार से रहे व एक दूसरे सहित जरूरतमंद की मदद करें।
इस अवसर पर यूनियन चर्च के पास्टर अजीत यहुन्ना ने कहा कि यह पर्व पुरानी परंपरा का अंग है उसे भूलना नहीं है जो भूल गये है उन्हें याद दिलाना है, व फर्नब्रेट वुड इसे आगे बढा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर पुराना गढवाली गीत गाया जो दादी ने सिखाया वहीं अंग्रेजी गीतों की भी प्रस्तुति दी। उन्होने संदेश दिया कि मसूरी, उत्तराखंड, देश व विश्व में शांति रहे, व दुनिया में जो उथल पुथल हो रखी है वहां शांति कायम हो।
साथ ही इस मौके पर द फर्न ब्रेंटवुड होटल के प्रबंधक अरिंदम बहल ने कहा कि आज थेक्सं गिविग डे है इस अवसर पर केक मिक्सिगं का कार्यक्रम हर साल किया जाता है, इस मौके पर सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च, यूनियन चर्च, कैथलिक चर्च के पास्टर सहित ईसाई समुदाय के साथ ही होटल के अतिथियों के साथ केक मिक्सिंग की गयी जिसमें सूखे मेवे वा वाइन डाली जाती है जो एक माह बाद परोसी जायेगी। उन्होंने कहा कि अभी बरसात में आपदा आयी उससे उबरने के लिए सकारात्मक कार्य होने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह प्रथा पहाडों में भी मनाये व सभी धर्मो के लोगों सहित होटल के अतिथि शामिल हो व इस अवसर पर एक प्रार्थना के बाद केक मिक्सिंग की गयी। इस मौके पर रजत कपूर, अजय मार्क सहित बडी संख्या में पर्यटक व ईसाई समाज के लोग मौजूद रहे।
You may also like
-
एसडीएम एवं उपखण्ड जनगणना अधिकारी ने प्रिसिंपल को कारण बताओ नोटिस किया जारी।
-
“शांति और संस्कृति” विषय पर वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न।
-
कैबिनेट मंत्री महाराज के प्रयास हुए फलीभूत, प्रधानमंत्री करेगें भारत-नेपाल सीमा लैंड पोर्ट का शिलान्यास।
-
स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्री सुबोध उनियाल की पैनी नजर, नंदगांव सीएचसी में औचक जांच।
-
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत 63 उद्यमियों को रुपये 60 लाख की सहायता राशि के चैक वितरित किये।
