कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के उदयरामपुर कण्वघाटी में स्थित दीदी की पाठशाला पहुँचकर बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया।
पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में अध्यक्ष खण्डूडी भूषण बच्चों के बीच समय बिताने, उनसे संवाद करने और उनकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पहुँचीं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “कोटद्वार के उदयरामपुर में गौरव जखमोला द्वारा संचालित दीदी की पाठशाला में आज बाल दिवस मनाने का सौभाग्य मिला। गौरव द्वारा संचालित यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, संस्कृति और खेल का अद्भुत संगम प्रदान करती है। हर बार यहां आने पर कुछ नया, सकारात्मक और प्रेरणादायक देखने को मिलता है, जो समाज के प्रति गौरव की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”
अध्यक्ष खण्डूडी भूषण ने दीदी की पाठशाला के सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में शिक्षा और संस्कारों के प्रसार का मजबूत आधार बनते हैं। बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेल के लिए भी ऋतु खण्डूडी प्रोत्साहित करती रहती है और आज इसी क्रम में उन्होंने पाठशाला के बच्चों के लिए शतरंज, बैडमिंटन, कैरम बोर्ड इत्यादि खेलने की चीज़ें भेंट की। खेल की इतनी सामग्री को पा कर बच्चे अत्यंत उत्साहित दिखे।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
