रिपोर्ट- प्रदीप सिंह असवाल
उत्तरकाशी/नौगाँव : विज्ञान क्षेत्र में प्रयोग, जिज्ञासा व उत्कृष्ट कार्य को बढ़ावा देने के लिए एवं छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज पौंटी में किया गया, जिसका मुख्य विषय – विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए STEM और उप विषय- सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकियां, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य और स्वच्छता, जल संरक्षण और प्रबंधन रहा ।विज्ञान प्रदर्शनी एवं नाट्य में सीनियर और जूनियर वर्ग ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नौगाँव ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार ने छात्रों को नवीन तकनीक के साथ-साथ परंपरागत तरीके से अपने जीवन को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नौगांव बृजमोहन चौहान एवं वसुदेव रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य काजल रौन्टा, आकाश रौन्टा एवं ग्राम प्रधान रबिना रौन्टा ने भी सभी छात्र -छात्राओ को अपना आशीर्वाद दिया।
ब्लॉक स्तरीय विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में विज्ञान के क्षेत्र में महिलाएं में राजकीय इंटर कॉलेज गंगटाड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सभी के लिए स्वच्छता में राजकीय इंटर कॉलेज कलोगी ने द्वितीय स्थान, राजकीय इंटर कॉलेज बर्नीगाड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नाट्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आरुषि, आराधना आरुषि, प्रतीक्षा, प्रियांशी, दिया, प्रतिज्ञा, आरुषि साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न उप विषयों मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सीनियर वर्ग मे रिया, मधुसूदन, अनुष्का दीवान, वेदिका, अमीषा, आयुष, अंशिका, जूनियर वर्ग में विभिन्न उप विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में मोंटी गैरोला, अलिशा, स्नेहा, वंशिका, प्रियांशु, दिव्या चौहान, आकाश जुड़ियाल, विभिन्न उपविषयों में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सीनियर वर्ग मे विधि चौहान, स्मृति, नारायण चौहान, केशव चौहान, अजीत, बारु, सुमित कुमार द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले जूनियर वर्ग मे रवीश, एंजेल, साक्षी, दिव्यांशु, समीक्षा, विभिन्न उप विषयों में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सीनियर वर्ग मे ऋचा चौहान, प्रतीक्षा, अनिरुद्ध गैरोला, विजय, अभिजीत, साक्षी नेगी, रिंकी, अनामिका, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले जूनियर वर्ग मे अंशुल, आशुतोष राणा,खुशी रहे। इस अवसर पर ब्लॉक समअसवाल डॉ वीरेन्द्र कुमार बसियाल जिला समन्वयक डॉ हरिलाल राज एवं अन्य कई विज्ञान शिक्षक उपस्थित रहे।
You may also like
-
मसूरी में आवासीय कालोनी, भवन मानकों में शिथिलता व पॉकेट पार्किग की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
-
कूडा उठान पर्यावरण मित्रों ने सुपरवाइजरों को हटाने व वेतन देने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन।
-
झड़ीपानी में रेलवे व स्थानीय लोगों के बीच संपत्ति विवाद पर सीमांकन करने की सहमति बनी।
-
कृषि समृद्धि के लिए बहादराबाद–इकबालपुर नहर पर विशेष फोकस – त्रिवेन्द्र सिंह रावत।
-
AI सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नग्न प्रदर्शन के विरोध में भाजयुमो ने प्रदर्शन किया।
