उत्तरकाशी/नौगांव : डामटा में आयोजित चार दिवसीय यमुनाघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह का में रंगारंग कार्यक्रम संपन्न हो रहें हैं ।
कार्यक्रम के तीसरे दिवस बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत किया है।
इस दौरान राज्य सभा सांसद भट्ट ने क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति डामटा को खेल मैदान विस्तारित करने के लिए पाँच लाख रुपए की घोषणा की है । कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल , खजान दास , प्रदेश मीडिया प्रभारी बीजेपी मनवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे है।
इस दौरान कबड्डी समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिता चल रही है।
मंगलवार को डामटा में आयोजित कार्यक्रम राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सभी खेल प्रतिभागियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनांए दी। बता दें कि डामटा में बीते 33 वर्षों से संचालित डामटा का राज्य स्तरीय समारोह में स्थानीय संस्कृति एवं खेल प्रतिभागियों को मंच दिया जा रहा है।
इस दौरान महेन्द्र भट्ट ने कहा कि रवांई, जौनपुर और जौनसार की संस्कृति को आपस में जोड़ने के लिए डामटा का यह समारोह त्रिवेणी का कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष बचन सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, शूरवीर चौहान, अर्जुन पंवार, चमन चौहान, पूरण सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
You may also like
-
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई करे जिला प्रशासन।
-
सिने अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने मसूरी का आनंद लिया व एलोरा के उत्पादों का आनंद लिया।
-
शहर कांग्रेस ने हरेला पर्व मनाया व कार्यकर्ताओं को फूलों के पौधे वितरित किए।
-
मसूरी प्रेस क्लब संवाद कार्यक्रम में एसडीएम राहुल आनंद से समस्याओं पर बेबाक उत्तर दिए।
-
यूपीएससी सीडीएस में ऑल इंडिया 17वीं रैंक हासिल कर अमृतांशु नौटियाल बने लेफ्टिनेंट, तीसरी पीढ़ी ने संभाली देश सेवा की विरासत।
