मसूरी : गत रात्रि स्कूटर से गिरी छोटी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी थी जिसका उपचार के दौरान मौत हो गयी। जिसका पंचनामा भर कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौप दिया।
राजपुर पुलिस के माध्यम से सूचना मिली कि थाना मसूरी में कुमारी तनवी उम्र चार वर्ष पुत्री नरेश सिहं रावत निवासी इंदिरा कालोनी की उपचार के दौरान मैक्स अस्पताल में मृत्यु हो गयी। जिस पर थाना मसूरी से एसआई पंकज महिपाल पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे व आवश्यक कार्यवाहीं के साथ पंचनामा भरा गया। परिजनों के आग्रह पर बच्ची का पोस्ट मार्टम न करवा कर शव अंतिमं सस्कार के लिए परिजनों को सांप दिया गया। बताया गया कि कुमारी तनवी स्कूटी पर बैठते समय गिर गयी जिसके गंभीर चोट लग गयी थी जिसे परिजन मैक्स अस्पताल ले गये जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने घटना की जांच कर रही है।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
