मसूरी : उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित रजत जयंती पखवाड़े के तहत रविवार को कांग्रेस भवन झूलाघर में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में राज्य निर्माण के समय से लेकर वर्तमान तक के दौर में उत्तराखंड के सामने आई चुनौतियों, जन आकांक्षाओं और राज्य के भविष्य के स्वरूप पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
विचार गोष्ठी में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की पहली निर्वाचित सरकार के मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के कार्यकाल में उत्तराखंड ने अभूतपूर्व विकास किया। उस दौर में लागू योजनाओं की बुनियाद पर आज का आधुनिक उत्तराखंड खड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सरकार में गैरसैण की नींव रखी गयी। उत्तराखंड की लोक संस्कृति लोक पर्व वंही पूरे प्रदेश में सम्रग विकास के कार्य किये। शहर कांग्रेस के महामंत्री महेश चंद ने कहा कि छोटे और पर्वतीय राज्य की अवधारणा को साकार करने के लिए कांग्रेस सरकारों ने अनेक दूरदर्शी निर्णय लिए। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन और धार्मिक व साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में कई महत्वाकांक्षी योजनाएं लागू की गईं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश युवाओं और महिलाओं के सपनों के विपरीत दिशा में जा रहा है। भूमाफियाओं का बढ़ता दबदबा, बिगड़ती कानून व्यवस्था, पेपर लीक और पलायन जैसी समस्याएं गंभीर चिंता का विषय हैं। अब समय आ गया है कि राज्य आंदोलन के शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए सबको दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा। गोष्ठी की अध्यक्षता नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित गुप्ता ने की।

इस अवसर पर राजीव अग्रवाल, नागेंद्र उनियाल, योगेंद्र प्रताप मल्ल, रईस खान, सलीम, विक्रम, वीरेंद्र पंवार, विन्नी, पूरण, राजेश मिश्रा, नवीन गोस्वामी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
You may also like
-
मसूरी में आवासीय कालोनी, भवन मानकों में शिथिलता व पॉकेट पार्किग की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
-
कूडा उठान पर्यावरण मित्रों ने सुपरवाइजरों को हटाने व वेतन देने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन।
-
झड़ीपानी में रेलवे व स्थानीय लोगों के बीच संपत्ति विवाद पर सीमांकन करने की सहमति बनी।
-
कृषि समृद्धि के लिए बहादराबाद–इकबालपुर नहर पर विशेष फोकस – त्रिवेन्द्र सिंह रावत।
-
AI सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नग्न प्रदर्शन के विरोध में भाजयुमो ने प्रदर्शन किया।
