मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल एवं व्यापार संघ के संयुक्त तत्वाधान में कुलडी पार्किग में ईगस का पर्व मनाया गया। इस मौके पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों से लोगों का स्वागत किया गया व भैलों के साथ ही लोकनृत्य का आयोजन किया गयज्ञं इस मौके पर पहाड़ी पकवान भी परोसे गये।
ईगास पर्व पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद भाजपा प्रदेश सचिव नेहा जोशी ने उत्तराखंड के सभी निवासियों को ईगास की बधाई दी वहीं मसूरी भाजपा व व्यापार मंडल को भी बधाई जिन्होंने इतना सुंदर कार्यक्रम आयोजित किया, पारपंरिक वाद्ययंत्रों के साथ भैलों खेला जा रहा है, व पारंपरिक पकवान भी बनाये जा रहे हैं उन्होंने कहाकि मसूरी घूमने आये पर्यटक भी ईगास पर्व का आनंद ले रहे है व इस पर्व के बारे में जानकारी ले रहे है। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि यह उत्तराख्ांड का प्रमुख त्योहार है जो माधो सिंह भंडारी तिब्बत को जीतने गये थे व लौटे नहीं थे जिससे ग्रामीण चिंतत थे लेकिन जब वह तिब्बत को जीत कर आये तो पूरे उत्तराखण्ड में खुशी मनाई गयी। उन्हांने कहाकि ईगास हमें हमारी संस्कृति व हमारी जड़ो से जोड़ता है व यह बताया है कि उत्तराख्ांड की संस्कृति कितनी समृद्ध है। इसको मनाने के लिए विशेष पकवान बनाये जाते है और आज यह पर्व पूरे उत्तराखण्ड मे मनाया जा रहा है व इसकी महत्ता को समझा जा रहा है यहीं नहीं इससे भावी पीढी को भी अपनी संस्कृति को जानने का अवसर मिल रहा है।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने भी ईगास पर्व की सभी को बधाई दी यह पर्व उत्तराखण्ड का विशेष पर्व है जो पूरे उत्तराखण्ड में पूरे उत्साह से मनाया जा रहा है व मसूरी में भी लगातार एक सप्ताह से ईगास का पर्व अलग अलग संसथाये मना रही है यहां पर भैलों खेला जा रहा है व परपंरागत पकवान बनाये जा रहे हैं। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, जगजीत कुकरेजा, विजय बिंदवाल, उज्जवल नेगी, कमला थपलियाल, अभिलाष, सपना शर्मा, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
You may also like
-
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई करे जिला प्रशासन।
-
सिने अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने मसूरी का आनंद लिया व एलोरा के उत्पादों का आनंद लिया।
-
शहर कांग्रेस ने हरेला पर्व मनाया व कार्यकर्ताओं को फूलों के पौधे वितरित किए।
-
मसूरी प्रेस क्लब संवाद कार्यक्रम में एसडीएम राहुल आनंद से समस्याओं पर बेबाक उत्तर दिए।
-
यूपीएससी सीडीएस में ऑल इंडिया 17वीं रैंक हासिल कर अमृतांशु नौटियाल बने लेफ्टिनेंट, तीसरी पीढ़ी ने संभाली देश सेवा की विरासत।
