मसूरी : गढवाल सभा महिला प्रकोष्ठ ने शहीद स्थल पर ईगास का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर शहीदों की याद में दिए जलाकर प्रकाश किया गया व जमकर नृत्य कर पर्व को मनाया गया।
बड़ी संख्या में गढवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ की सदस्य शहीद स्थल पर पहुंची व ईगास का पर्व मनाया। इस मौके पर सबसे पहले दिए जला कर प्रकाश किया गया व उसके बाद नृत्य किया गया व स्वाले पकोड़े वितरित किए गये। इस मौके पर महिला सभा की सदस्य नमिता कुमाई ने सभी प्रदेश, शहर वासियों को ईगास की बधाई दी व मसूरी शहीद स्थल पर ईगास का पर्व मनाया जा रहा है, यहां पर गढवाल महिला प्रकोष्ठ ने शहीदों के सम्मुख दीप जलाये व पारंपरिक पकवान स्वालें, पकोड़े, गुलगुले आदि बनाकर लाये व वितरित किया। बताया जाता है कि उत्तराखंड के बीर भड माधो सिंह भंडारी जब चीन पर विजय कर लौटे तो उनकी याद में यह पर्व मनाया जाता है।

कार्यक्रम में लक्ष्मी उनियाल ने कहा कि ईगास दीपावली के 11 दिन बाद मनाया जाता है जिसे गढवाली वेषभूषा व पकवान के साथ यहां आये व जमकर नृत्य किया व भैलों खेला। शशि रावत ने ईगाश की बधाई दी व कहाकि ईगाश पर्व राम चंद्र जी अयोध्या से वापस लौटे तो 11 दिन बाद पता चला व दीवाली मनायी जिसे ईगास कहते हैं व सभी पारंपरिक पकवान वितरित किया गया। इस मौके पर जमकर नृत्य किया गया व भैलों खेला गया।
इस मौके पर शशि रावत, सुनीता रणावत, नीलम चौहान, अनीता पुंडीर, राजेश्वरी नेगी ,सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, पीससी सदस्य उपेंद्र थापली, महेश चंद आदि मौजूद रही।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
