रिपोर्ट- प्रदीप सिंह असवाल
उत्तरकाशी/बड़कोट : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट में कार्यक्रम संयोजक डायट प्रवक्ता संजय भट्ट एवं सह-संयोजक डायट प्रवक्ता अरविंद चौहान के दिशा निर्देशन में जनपद स्तरीय कौशलम पाठ्यचर्या-शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यशाला कक्षा-11 का दिनांक 28/10/2025 से 30/10/2025 तक तीन दिवसीय आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य सभी विद्यालयों में कौशलम कक्षाएं संचालित कर छात्रों में उद्यमशील मानसिकता को विकसित करना, तथा उन्हें स्वयं अपने व्यवसाय की ओर उन्मुख करना है। जिससे वे 21वीं सदी की आवश्यकताओं एवं कौशलों को आत्मसात कर भविष्य के लिए तैयार हो सके।
कार्यक्रम का संचालन मास्टर ट्रेनर डॉ॰ अपर्णा रावत, डॉ॰ अनिल नौटियाल, गणेश कुनियाल, नितेश चौहान द्वारा किया गया। जिन्होंने जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आये शिक्षकों को ‘कौशलम’ प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों द्वारा प्रशिक्षित किया। संजय भट्ट द्वारा शिक्षकों को K.P.P. फ़ार्म बिजनेस आईडिया एवं फण्ड पर चर्चा की गई। वहीं अरविंद चौहान द्वारा शिक्षकों को ’ग्रैंड फिनाले’ की जानकारी दी गई।
कार्यशाला के अंतिम दिवस पर शिक्षकों को समूह द्वारा अपने-अपने बिज़नेस आईडिया पर प्रोजेक्ट बनाकर प्रदर्शनी लगायी गई, जिससे कार्यशाला के अंतिम लक्ष्य को प्राप्त किया गया।
कार्यक्रम में ‘उद्यम लर्निंग फाउंडेशन’ के प्रतिनिधि एक्सिक्यूटिव आदित्य कंडवाल भी उपस्थित रहे, कार्यशाला में कुल 70 शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। वहीं डायट प्रवक्ता सुशील चंद्र जोशी एवं डॉ॰ सुबोध बिष्ट जी द्वारा सभी प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण कर उनकी सराहना की गई।

कार्यक्रम के अंत में डायट के प्रभारी प्राचार्य हेमू बिष्ट ने समस्त शिक्षकों को कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अग्रिम शुभकामनाएं देकर भविष्य में इस कार्यशाला को सफलतापूर्वक छात्रों तक ले जाने की आशा प्रकट की।
You may also like
-
मसूरी में आवासीय कालोनी, भवन मानकों में शिथिलता व पॉकेट पार्किग की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
-
कूडा उठान पर्यावरण मित्रों ने सुपरवाइजरों को हटाने व वेतन देने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन।
-
झड़ीपानी में रेलवे व स्थानीय लोगों के बीच संपत्ति विवाद पर सीमांकन करने की सहमति बनी।
-
कृषि समृद्धि के लिए बहादराबाद–इकबालपुर नहर पर विशेष फोकस – त्रिवेन्द्र सिंह रावत।
-
AI सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नग्न प्रदर्शन के विरोध में भाजयुमो ने प्रदर्शन किया।
