मसूरी : माल रोड की गुणवत्ता पर रोड बनने के बाद से ही सवाल उठते रहे हैं, विगत वर्ष मालरोड सात करोड से भी अधिक लागत से बनायी गयी व बनते ही रोड पर लगे पत्थर उखड़ने लगे थे लेकिन बरसात के बाद रोड की जो हालत हुइ व उससे आम जनता परेशान है वहीं कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग गहरी नींद सोया है।
मालरोड पर ग्रीन चौक व पिक्चर पैलेस चौक पर लगाये गये पत्थर उखड़ने से आये दिन दुर्घटनाएं होकर लोग चोटिल हो रहे हैं। ग्रीन चौक के स्थानीय निवासी तरूण नेगी ने बताया कि आये दिन यहां पर स्कूटी सवार गिर रहे है, बरसात में तो अक्सर दुर्घटनाए होती थी लेकिन अब बारिश के बाद भी लगातार दुर्घटनाएं हो रही है अभी तक पचासों लोग गिर चुके है व उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा चुका है लेकिन बार बार करने पर भी लोनिवि कुछ करने को तैयार नहीं है। स्थानीय निवासी मदनलाल अग्रवाल ने कहा कि यहां पर नई सड़क बनी व एक साल से पहले ही सारे पत्थर निकल गये है आये दिन लोगों को चोट लग रही है कई पर्यटक भी गिर गये है, प्रशासन को इस रोड को ठीक किया जाना चाहिए। इस मौके पर क्षेत्रीय सभासद अमित भटट ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि एक साल रोड को बने हो गया, पिक्चर पैलेस, ग्रीन चौक व मालरोड पर कई जगह पत्थर निकल गये है, कई बार लोनिवि को बताया गया लेकिन वह गहरे नींद में सोये है, अगर लोनिवि नहीं बनाती तो नगर पालिका को रोड वापस करे। उन्होंने कहाकि कई लोग चोटिल हो गये कई की हडिडयां टूट गयी रॉड पड़ गयी लेकिन कोई सुनता नहीं इस पर गंभीरता से सोचना होगा। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि यहां पर रन फॉर नेशन कार्यक्रम था यहां पर लोगों ने रोड की दशा को लेकर घेर लिया, अभी एक स्कूटर गिरा जिन्हे अस्पताल ले गये लेकिन लोक निर्माण विभाग बाज नहीं आ रहा। इस कार्य को होना जरूरी है उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि वह लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कडे़ निर्देश दें। मसूरी की मालरोड मसूरी की शान है वहीं मुख्यमंत्री से लेकर जिलाधिकारी तक लगातार कहते हैं कि मालरोड अच्छी होनी चाहिए लेकिन लोक निर्माण विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग मालरोड को ठीक करें, पिक्चर पैलेस व ग्रीन चौक की स्थिति खराब है, एक दिन पूर्व ही एक्सन से बात की कि शीघ्र इस कार्य को करें वरना पालिका को अपने स्तर से लोक निर्माण विभाग के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
You may also like
-
एसडीएम एवं उपखण्ड जनगणना अधिकारी ने प्रिसिंपल को कारण बताओ नोटिस किया जारी।
-
“शांति और संस्कृति” विषय पर वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न।
-
कैबिनेट मंत्री महाराज के प्रयास हुए फलीभूत, प्रधानमंत्री करेगें भारत-नेपाल सीमा लैंड पोर्ट का शिलान्यास।
-
स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्री सुबोध उनियाल की पैनी नजर, नंदगांव सीएचसी में औचक जांच।
-
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत 63 उद्यमियों को रुपये 60 लाख की सहायता राशि के चैक वितरित किये।
