टिहरी गढ़वाल/धनोल्टी : देवलसारी बंगशील में आयोजित रामलीला के तहत पारम्परिक रीति रिवाजों के साथ पंडित बालकृष्ण कोठारी, जयदेव गौड़ की पूजा अर्चना के बाद मां जानकी को मिथिलापुरी से अयोध्या के लिए बिदाई दी गई।
बंगशील देवलसारी में आयोजित राम लीला के पांचवें दिन प्रभु राम व मां जानकी की शादी धूमधाम व हर्षोल्लास के सम्पन्न हुई, मिथिलापुरी के रूप में ग्राम मोलधार में बंगशील से बरात का प्रस्थान वाद्ययंत्रों की थाप के साथ किया गया, जहां पर ग्रामीणों ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया। ,विवाह कार्यक्रम के पश्चात सांय को मां जानकी की विदाई पर हर एक के पलके भर आई, बरात मोलधार, बूटकोट, नौगांव, भिड़ाकोटी, पूजाल्डी, तेवा, व ओंतड होते हुए आयोध्या रूपी बंगशील गांव पहुंची जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ प्रभु राम संग मां जानकी व लक्ष्मण की आरती उतारी, इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक सजवान, बलबीर सिंह रावत अध्यक्ष उद्यान फील्ड तकनीकी संगठन टिहरी गढ़वाल , दीपक सकलानी कंप्यूटर ऑपरेटर विकासखंड जौनपुर ने विधिवत सांय कालीन लीला का शुभारंभ किया,कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह पंवार कमेटी के पदाधिकारी व म्यूजिक डायरेक्टर शांति प्रसाद चमोली, आदित्य चमोली, मेकप डायरेकर हरिलाल, रामलीला कमेटी के निर्देशक कमल किशोर नौटियाल सहित बड़ी संख्या में राम भगत मौजूद रहे।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
