देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में आगामी 06 एवं 07 नवम्बर, 2025 को हल्द्वानी (जिला नैनीताल) एवं पन्तनगर (जिला ऊधमसिंहनगर) में आयोजित होने वाले 25वें राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।
मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध एवं समन्वित ढंग से पूर्ण की जाएं, ताकि राज्य स्थापना दिवस समारोह की गरिमा एवं भव्यता सुनिश्चित की जा सके। बैठक के दौरान मंत्री ने कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में सैनिक कल्याण विभाग के सचिव दीपेन्द्र चौधरी सहित विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
