देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथीबड़कला स्थित अपने कैंप कार्यालय में जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता एवं संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की।
बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने अधिकारियों से चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल से संबंधित सभी विकास कार्यों को जनहित को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने युमना पेयजल पंम्पिग योजना के माध्यम से मसूरी शहर में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार आमजन की मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और पेयजल जैसी आवश्यक सेवा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारीगण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
You may also like
-
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई करे जिला प्रशासन।
-
सिने अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने मसूरी का आनंद लिया व एलोरा के उत्पादों का आनंद लिया।
-
शहर कांग्रेस ने हरेला पर्व मनाया व कार्यकर्ताओं को फूलों के पौधे वितरित किए।
-
मसूरी प्रेस क्लब संवाद कार्यक्रम में एसडीएम राहुल आनंद से समस्याओं पर बेबाक उत्तर दिए।
-
यूपीएससी सीडीएस में ऑल इंडिया 17वीं रैंक हासिल कर अमृतांशु नौटियाल बने लेफ्टिनेंट, तीसरी पीढ़ी ने संभाली देश सेवा की विरासत।
