टिहरी गढ़वाल : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को समय लगभग 14:25 बजे, थाना मुनिकीरेती से सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस चौकी तपोवन से लगभग 300 मीटर आगे एक व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसे निकालने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
सूचना पर एसडीआरएफ टीम तत्परता से घटनास्थल पर पहुँची। वहाँ पहुँचकर देखा गया कि एक व्यक्ति लगभग 10 मीटर ऊँची खड़ी चट्टान पर फँसा हुआ है। टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया गया तथा उक्त व्यक्ति को सफलतापूर्वक रोड हेड तक पहुँचाया गया।
उक्त व्यक्ति की पहचान राजीव रंजन पुत्र बैदनाथ, निवासी गुड़गांव, हरियाणा के रूप में हुई है, जो सकुशल है।
रेस्क्यू टीम विवरण : ए.एस.आई. विजेन्द्र कुड़ियाल, हे.का. रमेश उनियाल, का. रविन्द्र नेगी, का. रमेश भट्ट, का. पंकज सिंह, पैरामेडिक्स अमित कुमार।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
