देहरादून : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थो को अपने-अपने क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो तथा संदिग्धो के सत्यापन हेतु नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में आज दिनांक 28-09-2025 को पुलिस की अलग अलग टीमों द्वारा सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत रामपुर, शंकरपुर आदि स्थानों में निवासरत बाहरी ब्यक्तियों एवं किरायेदारो का सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अनियमितता पाये जाने तथा किरायेदारो का सत्यापन न कराने वाले 10 व्यक्तियो का 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान कर 1,00,000/ रूपये का जुर्माना किया गया। इस दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर 05 व्यक्तियों पुलिस द्वारा थाने पर लाकर पूछताछ की गई तथा 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान कर 1250 /- ₹ का जुर्माना वसूला गया।
कार्यवाही का विवरण:-
1- कुल सत्यापन – 150
2- 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानों की संख्या – 10
3- 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किया गया जुर्माना – 01 लाख 00 हजार रू0
4- थाने पर लाये गये संदिग्धों की संख्या – 05
5- 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानो की संख्या – 05
6- वसूला गया जुर्माना – 1250 रू0
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
