मसूरी : इप्टा मसूरी की ओर से शहीद भगत सिंह चौक पर भगत सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर भगत सिंह की जयंती मनाई गयी। जिसमें विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगों ने उनको श्रद्धांजलि देकर देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर इप्टा की ओर से जनगीत भी गाये गये।
शहीद स्थल पर शहीद भगत सिंह की जयंती पर इप्टा अध्यक्ष ममता राव ने कहा कि इप्टा पिछले लंबे समय से शहीद भगत सिंह को याद करता आया है, उन्होंने कहा कि हमारा देश सभी धर्मो का एक गुलदस्ता है। यही सरदार भगत सिंह ने हमें सिखाया है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर किया। उन्होंने कहा कि इप्टा हमेशा समय समय पद देश को आजाद कराने वालों को याद करता है व सभी राजनैतिक दलों के लोग इसमें भागीदारी करते है। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए, तथा देश के लिए कुछ करना चाहिए। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने भगत सिंह को याद करते हुए कहा कि हमें भगत सिंह से बहुत सीखने की जरूरत है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते हुए सूली पर चढ गये थे। इस मौके पर इप्टा के कलकारों ने जनगीत गाये।

इस मौके शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, भाजपा अध्यक्ष रजत अग्रवाल, सभासद जसबीर कौर, गीता कुमाई, गौरी थपलियाल, शिवानी भारती, पवन थलवाल, विजय बिंदवाल, विजय लक्ष्मी, मनोज टम्टा, सोबन सिंह पंवार, अवतार कुकरेजा, दर्शन रावत, आदि मौजूद रहे।
You may also like
-
पालिकाध्यक्ष ने शहर के विकास में राजनीति करने वालों को आड़े हाथो लिया।
-
मसराना-मोटीधार मोटर मार्ग को वन विभाग से मिली स्वीकृति, ग्रामीणों ने जताया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार।
-
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी का निधन, शोक की लहर।
-
भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल ने पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्यों की घोषणा की।
-
नीट पेपर लीक पर कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया।
