देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के राजपुर स्थित जाखन बाजार में जीएसटी की नई दरों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बाजार भ्रमण किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उन्हें कर प्रणाली में हाल ही में लागू की गई नई दरों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने की भी अपील की।
इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सहस्त्रधारा में मजाड़ा और कार्लीगाड़ के 35 से अधिक प्रभावित परिवारों को दैनिक जरूरतों की आवश्यक सामग्री भी वितरित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोशी ने दून विहार तथा जाखन के प्रभावितों को सहायता राशि के चेक भी प्रदान किए।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रभावितों के साथ राज्य सरकार हमेशा खड़ी है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सुरेंद्र राणा, पूनम नौटियाल, अमित कुमार, आशीष थापा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
You may also like
-
एसडीएम एवं उपखण्ड जनगणना अधिकारी ने प्रिसिंपल को कारण बताओ नोटिस किया जारी।
-
“शांति और संस्कृति” विषय पर वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न।
-
कैबिनेट मंत्री महाराज के प्रयास हुए फलीभूत, प्रधानमंत्री करेगें भारत-नेपाल सीमा लैंड पोर्ट का शिलान्यास।
-
स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्री सुबोध उनियाल की पैनी नजर, नंदगांव सीएचसी में औचक जांच।
-
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत 63 उद्यमियों को रुपये 60 लाख की सहायता राशि के चैक वितरित किये।
