- मंत्री जोशी ने मसूरी लौटते समय अतिवृष्टि से हुए नुकसान देहरादून – मसूरी मार्ग के पुनर्निर्माण कार्यों का भी लिया जायजा।
- मंत्री ने मसूरी में पटरी व्यापारियों एवं आपदा प्रभावित के करीब 280 लोगों को राशन किट भी की वितरित
मसूरी : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी के गांधी चौक स्थित हवा घर में लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम, जल संस्थान, वन विभाग और एमडीडीए के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री ने आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइन, विद्युत एवं सीवर लाइन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के जल्द से जल्द सुधार के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विंटर सीजन शुरू होने से पहले सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह तक सभी मरम्मत एवं सुधार कार्य पूर्ण कर लें। पेयजल समस्या को लेकर उन्होंने जल संस्थान और पेयजल निगम को पाइपलाइन की शीघ्र मरम्मत और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

बैठक के बाद मंत्री जोशी ने पटरी व्यापारियों एवं आपदा प्रभावित के करीब 280 लोगों को राशन किट भी वितरित की। इसके उपरांत उन्होंने मसूरी में एबीवीपी के प्रत्याशियों से भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी लौटते समय अतिवृष्टि से हुए नुकसान देहरादून – मसूरी मार्ग के पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया और अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से युद्ध स्तर पर पुनर्निर्माण के कार्यों के करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, सतीश ढौंडियाल, आशीष राणा, अरविन्द सेमवाल सहित सभी सम्बंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
You may also like
-
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई करे जिला प्रशासन।
-
सिने अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने मसूरी का आनंद लिया व एलोरा के उत्पादों का आनंद लिया।
-
शहर कांग्रेस ने हरेला पर्व मनाया व कार्यकर्ताओं को फूलों के पौधे वितरित किए।
-
मसूरी प्रेस क्लब संवाद कार्यक्रम में एसडीएम राहुल आनंद से समस्याओं पर बेबाक उत्तर दिए।
-
यूपीएससी सीडीएस में ऑल इंडिया 17वीं रैंक हासिल कर अमृतांशु नौटियाल बने लेफ्टिनेंट, तीसरी पीढ़ी ने संभाली देश सेवा की विरासत।
