उधमसिंह नगर/रुद्रपुर : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया आज दिनांक 26/09/25 को SDRF पोस्ट रुद्रपुर की टीम द्वारा एनसीसी कैम्प खटीमा में आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को भूकंप एवं बाढ़ जैसी आपदा की परिस्थितियों में बचाव कार्यों की जानकारी, प्राथमिक उपचार, सीपीआर (CPR), इंप्रोवाइज तरीके से स्ट्रेचर बनाने की विधि एवं रेस्क्यू उपकरणों के प्रयोग की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा दिए गए इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को आपदा की परिस्थितियों में सजग, सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाना है ताकि आपदा के समय त्वरित राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संपन्न किए जा सकें।

You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
