मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल ने प. दीन दयाल उपाध्याय पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 109वीं जयंती मनाई व उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके त्याग व देश के लिए किए गये योगदान व कार्यों को याद किया गया।
भाजपा कार्यकर्ता लंढौर स्थित प. दीन दयाल पार्क में उनकी प्रतिमा पर गये व माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि प. दीन दयाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चिंतक व संगठन कर्ता होने के साथ ही जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में रहे। उन्होंने एकात्म मानववाद की विचार धारा के तहत समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया। उनका मानना था कि भारत को मजबूत सशक्त भारत बनाना चाहिए। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल में पूर्व महामंत्री कुशाल राणा ने कहा कि प. दीनदयाल उपाध्याय ने पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित किया, वह भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे।

इस मौके पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा के महामंत्री नरेंद्र मेलवान, पूर्व अंध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, गुडमोहन राणा, मदन मोहन शर्मा, अवतार कुकरेजा, धर्मपाल पंवार, जय कुमार गुप्ता, मनोज रेंगवाल, जगजीत कुकरेजा, अतुल अग्रवाल, शानू वर्मा, अनिल गोयल, विजय बिंदवाल, राकेश ठाकुर, दर्शनी सेमवाल, कुशाल राणा, मनीष कुकसाल, आदि मौजूद रहे।
You may also like
-
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई करे जिला प्रशासन।
-
सिने अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने मसूरी का आनंद लिया व एलोरा के उत्पादों का आनंद लिया।
-
शहर कांग्रेस ने हरेला पर्व मनाया व कार्यकर्ताओं को फूलों के पौधे वितरित किए।
-
मसूरी प्रेस क्लब संवाद कार्यक्रम में एसडीएम राहुल आनंद से समस्याओं पर बेबाक उत्तर दिए।
-
यूपीएससी सीडीएस में ऑल इंडिया 17वीं रैंक हासिल कर अमृतांशु नौटियाल बने लेफ्टिनेंट, तीसरी पीढ़ी ने संभाली देश सेवा की विरासत।
