देहरादून : जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं रोगों की शीघ्र पहचान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा दिनांक 25 सितंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस जनकल्याणकारी शिविर का संचालन सेनानायक अर्पण यदुवंशी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 188 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 108 व्यक्तियों ने रक्त जाँच करवाई। शिविर में हँस कल्चर सेंटर, देहरादून से आए डॉक्टर सौरभ उपाध्याय, डॉक्टर मेजर अभिनव असवाल व डॉक्टर दीपिका यादव ने अपनी सेवाएं दीं। डिस्पेंसरी प्रभारी नरेंद्र पंवार एवं सहयोगी स्टाफ द्वारा दवा वितरण एवं अन्य सहयोग प्रदान किया गया, वहीं रक्त जांच हेतु बौंठियाल पैथोलॉजी लैब की टीम ने आवश्यक परीक्षण किए।

शिविर में एसडीआरएफ के कार्मिकों, उनके परिजनों तथा स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य परामर्श, जाँचों व निःशुल्क औषधियों का लाभ उठाया। यह चिकित्सा शिविर न केवल एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को दर्शाता है, बल्कि आपदा प्रबंधन के साथ-साथ समाज के स्वास्थ्य व कल्याण में उसकी सक्रिय व प्रेरणादायक सहभागिता का भी परिचायक है।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
