रुद्रप्रयाग : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 25 सितम्बर 2025 को जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से SDRF टीम अगस्तमुनि को सूचना प्राप्त हुई कि उखीमठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम राउलेक में एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी है
सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम पोस्ट अगस्तमुनि से अपर उप निरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग की गई सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा उक्त महिला का शव नदी से बरामद किया गया। शव को कड़ी मशक्कत कर नदी से बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतका का का नाम – विनीता रावत,उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम राउलेक ऊखीमठ।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
