ऋषिकेश : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना मुनिकी रेती से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज नीम बीच, तपोवन में गंगा में स्नान हेतु चार लोग आए थे। स्नान के दौरान एक युवक व युवती बह गए। युवती को स्थानीय लोगों द्वारा बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक का विवरण इस प्रकार है:
नाम: गर्विता, पुत्री लीटू कल्पना कांत, उम्र: 23 वर्ष, पता: सड़क वाली गली, कस्बा रतनगढ़, जिला चूरू, राजस्थान।
साथ ही, युवक जितेंद्र जाखड़, पुत्र शंकर लाल जाखड़, उम्र लगभग 24 वर्ष, निवासी पंचायती समिति के पीछे, वार्ड नंबर 12, रतनगढ़, जिला चूरू, राजस्थान गंगा के तेज बहाव में बह गया।
स्थानीय जल पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम द्वारा व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ के डाइवर्स द्वारा सभी संभावित स्थानों पर खोज जारी है, लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चला है।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
