मसूरी : एमपीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव का नामांकन के साथ बिगुल बज गया। छात्रसंघ चुनाव लड़ने वाले विभिन्न संगठनों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ अपने प्रत्याशियों का नामांकन करवाया। हालांकि समय कम होने पर नामांकन में कम संख्या में छात्र मौजूद रहे।
एमपीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव में नामांकन करने के लिए एबीवीपी, एनएसयूआई व जौनपुर छात्र संगठन के प्रत्याशियों ने नामांकन किए। एबीवीपी ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ जुलूस निकाल कर नामांकन किया जबकि अन्य गु्रपों ने नारेबाजी के बीच नामांकन किया।
इस मौके पर चुनाव लड़ रहे एनएसयूआई अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रवेश सिंह राणा ने कहा कि छात्रों का शोषण होने से छात्रों की संख्या लगातार गिर रही है, उसे वापस लाकर इसकी गरिमा व शिक्षा के माहौल को स्थापित किया जायेगा।
वहीं एबीवीपी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पवन ने कहा कि कालेज लाइब्रेरी में पुस्तकों का प्रबंध करना, छात्रों की संख्या जो कम हो गयी है उसे बढाने व नियमित कक्षाएं संचालित किया जायेगा। कालेज की समस्याओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जायेगा। जौनपुर छात्र संगठन ने अध्यक्ष पद प्रत्याशी संजय पंवार ने कहा कि एबीवीपी व एनएसयूआई ने आज तक कालेज के विकास के लिए कुछ नहीं किया, छात्र हितों के लिए संघर्ष किया जायेगा व छात्रों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. अनिल कुमार चौहान ने कहा कि निदेशक उच्च शिक्षा के निर्देश पर आज नामंकन किया जा रहा है व 27 सितंबर को चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली है व निष्पक्ष मतदान कराया जायेगा वहीं पुलिस व प्रशासन के माध्यम से चुनाव के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहाकि कई परीक्षाओं के परीक्षाफल न आने से कई छात्र चुनाव से वंचित रहेंगे व वर्तमान में 381 मतदाता है जो अपने मतों का प्रयोग करेंगे।
इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी डा. सुनील पंवार ने कहा कि आज नामांकन होगा व आज ही स्कूटनी व नाम वापसी की जायेगी। उसके बाद चुनाव लड़ने वालों की सूची जारी की जायेगी। चुनाव की पूरी तैयारी है वहीं पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था कर रहा है।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
