पिथौरागढ़ : आज दिनांक 24 सितम्बर 2025 को आपदा कंट्रोल रूम पिथौरागढ़ से SDRF टीम को मदकोट-मुनस्यारी क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई।
उक्त सूचना पर SDRF टीम पोस्ट अस्कोट से उपनिरीक्षक प्रेम सिंह के नेतृत्व में सर्चिंग हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू टीम द्वारा सम्भावित स्थानों पर सर्चिंग अभियान चलाया गया। गहन सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा उक्त लापता व्यक्ति (रूप सिंह मेहरा पुत्र भवान सिंह मेहरा, उम्र 80 वर्ष निवासी ग्राम- गोलमा, कोटाल मुनस्यारी पिथौरागढ़) का शव गहरी खाई से बरामद किया गया। शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
You may also like
-
एसडीएम एवं उपखण्ड जनगणना अधिकारी ने प्रिसिंपल को कारण बताओ नोटिस किया जारी।
-
“शांति और संस्कृति” विषय पर वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न।
-
कैबिनेट मंत्री महाराज के प्रयास हुए फलीभूत, प्रधानमंत्री करेगें भारत-नेपाल सीमा लैंड पोर्ट का शिलान्यास।
-
स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्री सुबोध उनियाल की पैनी नजर, नंदगांव सीएचसी में औचक जांच।
-
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत 63 उद्यमियों को रुपये 60 लाख की सहायता राशि के चैक वितरित किये।
