देहरादून : सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में कृषक बागवान उद्यमी संगठन के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में एप्पल मिशन एवं कीवी मिशन की धनराशि अवमुक्त न होने तथा किसानों एवं सेवा प्रदाताओं के लम्बित बकाया भुगतान को शीघ्र करने की मांग को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधि मंडल को सकारात्मक आश्वासन देते हुए सचिव कृषि को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर आनंद बिष्ट, पहाड़ी देवेंद्र सिंह नेगी, शुभम गौड़, अश्वनी बिष्ट, शैलेश चौहान आदि उपस्थित रहे।
You may also like
-
उक्रांद आगामी विधानसभा चुनाव अपने दम पर लडेगा, व सराकार बनायेगा।
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
