September 23, 2026

उक्रांद आगामी विधानसभा चुनाव अपने दम पर लडेगा, व सराकार बनायेगा।

मसूरी : उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने केंद्रीय अध्यक्ष सुरेद्र कुकरेती के फैसले पर मोहर लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड क्रॉति दल आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडे़गा व प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनायेगा व सरकार न बनाये जाने की दशा में विपक्ष में बैठकर राज्य के हिता के लिए संघर्ष करेगा।
पर्यटन नगरी मसूरी में पत्रकारों से बातचीत में उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि उक्रांद लगातार राज्य बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है व जनता ने अब दिन प्रतिदिन अपनी बढती परेशानी को देखते हुए राज्य आंदोलन के शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए व स्थाई समाधान करने के लिए उत्तराखंड क्राति दल को चुनने का मन बना लिया है। राज्य की जनता जानती है कि यदि कोई उत्तराख्ंाड का सच्चा हितैषी है तो वह उक्राद ही हैं व प्रदेश की समस्याओं का समधान उक्रांद की सरकार ही कर सकती है राज्य में चाहे राज्य की राजधानी का सवाल हों, भू कानून लागू करना, मूल निवास लागू करना, शराबबंदी, नशा खोरी, मफिया राज को खत्म करना, भ्रष्ट्ाचार खत्म करने खनन के घोटोले रोकने, पलायन रोकने भूतिया होते गांव को फिर से आबाद करने, रोजगार के स्थाई साधन उपलवब्ध कराने, भर्ती घोटाले रोकने, भर्ती घोटाले बाजों को उम्र कैद जैसे प्रावधान करना, संस्कृति कासंरक्षण, पारदर्शिता पूर्ण प्रशासनिक व्यवस्था लागू करना, सांस्कृतिक पतन के लिए जिम्मेदार यूसीसी जैसे कानून को रदद करना, पर्यटन का बुनियादी ढांचा तैयार करना, आम युवाओं और महिलाओं की उद्योग में भागीदारी सुनिश्चित करना, रोजगार के साधन के लिए जल विद्युत परियोजनाओं एवं उद्योगों एवं राज्य के प्राकृतिक उत्पादन के साधनों पर राज्य के मूल निवासियों का अधिकार सुनिश्चित करना, जंगली जानवरों से सुरक्षा प्रदान करना, उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित करना, प्रशासनिक इकाइयों का गठन करना, कर्मचारियों के हितो की रक्षा करना, जैसे संपूर्ण संघर्ष के बिंद्ओं का समाधान कैसे होगा इसके लिए ठोस दीर्घकालीन नीति उत्तराखंड क्रांति दल तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि  उत्तराखंड के लिए स्पष्ट दृष्टिपत्र तैयार किया जा रहा है दृष्टि पत्र को चुनाव से पहले ही गांव-गांव पहुचने का काम उक्रांद के कार्यकर्ता करेंगे। राष्ट्रीय पार्टियों की नीतियों के खिलाफ प्रखर रूप से विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनता के हितों पर कुठाराघात किया है वहीं कांग्रेस भी आकंठ घोटालों में डूबी हुई है। राष्ट्रीय पार्टियों से जनता हताश और निराश हो गई है हम अपनी संगठन और सरकार बनाने की दशा में राज्य की जनता के सामने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सरकार की प्राथमिकता और राज्य की जनता के अधिकारों की संपर्ण जानकारी पहले अपने राज्य की जनता के सामने रखेंगे। हमें पूर्ण विश्वास है कि इस बार राज्य की युवा और महिलाएं उतराखंड क्रांति दल के विचार को सर्वाेपरि मानते हुए उत्तराखंड क्रांति दल की स्थाई सरकार बनाने का संकल्प लेंगे। इस मौके पर दल के उपाध्यक्ष मोहन सिंह असवाल ने कहा कि उत्तराखड क्राति दल का गौरव शाली इतिहास त्याग तपस्या और बलिदान का प्रतीक है और यहां प्रत्येक कार्यकर्ता पदाधिकारी व स्वतंत्र है, किंतु केद्रीय अध्यक्ष द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए है, कि किसी भी कार्यकर्ता को मनगढंत़ कहानी सोशल मीडिया प्रचारित करने का अधिकार प्राप्त नहीं है। किसी भी संगठन की अपनी मर्यादा होती है और कोई भी सच्चा व्यक्ति अपने संगठन की विचारधारा पर विश्वास करता है तो व्यक्तियों की आचरण गौण हो जाते हैं। व्यक्तिगत जीवन पर टीका टिप्पणी करना किसी भी बुद्धिजीवी का काम नहीं होता, इतिहास गवाह है कि ऐसे व्यक्तियों को जनता ने कभी स्वीकार नहीं किया।

इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय, उपाध्याक्ष मोहन सिंह असवाल, केंद्रीय महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, केंद्रीय सचिव सौम्या चौधरी एवं जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।