देहरादून : राजधानी देहरादून की सड़कों पर आज युवाओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में एकत्रित हुए युवाओं ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया,उनकी मुख्य मांग है कि हाल ही में हुई परीक्षा को रद्द किया जाए और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए।युवाओं ने रविवार को UKSSSC द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी होने का दावा किया है बताते चले की बीते दिन आयोजित हुई परीक्षा का पेपर परीक्षा के दौरान ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया..इस सनसनीखेज मामले में बेरोजगार संघ का दावा है की 35 मिनट में ही पूरा पेपर उनके पास पहुंच गया,
उधर प्रशासन द्वारा प्रदर्शन पर रोक के बावजूद आक्रोशित युवा भारी संख्या में हाथों में तख्तियां लेकर परेड ग्राउंड पहुंचे
गुस्साए युवाओं का आरोप है कि परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुई हैं,युवाओं का कहना है की परीक्षा केंद्र से पेपर लीक हुआ है जिससे योग्य अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लग गया है। प्रदर्शन के चलते शहर के कई इलाकों में जाम की स्थिति भी देखने को मिली।
मामले में सीबीआई जांच की मांग
संघ के युवा बॉबी पंवार ने परीक्षा की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है उन्होंने कहा की पेपर कैसे वायरल हुआ इसकी जांच की जानी चाहिए उन्होंने पुलिस पर गंभीर सवाल उठाते हुए मामले में गुमराह करने के आरोप लगाए उनका कहना है कि स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की सीबीआई जांच हो नहीं तो उत्तराखंड का हर युवा सड़को पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होगा।बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने बताया कि उनके पास मामले से जुड़े पुख्ता सबूत है जिसपर जांच की जानी चाहिए।उन्होंने कहा की यह युवाओं की उम्मीदों को बड़ा झटका है
परीक्षा से एक दिन पहले हाकम सिंह गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस ने UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा से एक दिन पहले एक संयुक्त अभियान में नकल गिरोह के सरगना हाकम सिंह रावत और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया।उत्तराखंड एसटीएफ के एसएसपी नवनीत भुल्लर और देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपियों ने अभ्यर्थियों से 12 से 15 लाख रुपये की मांग की थी, यह वादा करते हुए कि वे परीक्षा पास कराने में मदद करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने शातिराना तरीके से अभ्यर्थियों को अपने जाल में फंसाया था और उनसे पैसे की डिमांड की थी वहीं अगले दिन परीक्षा पत्र का वायरल हो जाना चर्चा का विषय बन गया है
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
