देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल ने निक्षय मित्र बनकर टीबी से ग्रसित देहरादून टर्नर रोड निवासी महिला को गोद लिया और उसके इलाज और पोषण की पूरी जिम्मेदारी ली। इसके तहत जिलाधिकारी ने शनिवार को महिला को पोषण किट प्रदान की। टीबी उन्मूलन के लिए उपचार से ठीक होने तक आगामी 06 माह तक महिला को मुफ्त इलाज और पोषण किट उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी मुक्त भारत का सपना साकार करने के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है। टीबी का इलाज संभव है। यदि सही समय पर उपचार और दवाओं का सेवन किया जाए और पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाए तो क्षय रोगी स्वस्थ हो जाते है। जिलाधिकारी ने कहा कि निक्षय पोषण योजना के तहत सरकार की ओर से टीबी मरीजों को पोषण हेतु 01 हजार प्रतिमाह की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
