देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में आगामी 22 सितंबर को देहरादून में आयोजित होने वाली शहीद सम्मान यात्रा 2.0 की तैयारी के संबंध में सैनिक कल्याण के अधिकारियों और सैनिक संगठनों के पदाधिकारी के साथ बैठक की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 22 सितम्बर को देहरादून से आयोजित होने वाले शहीद सम्मान यात्रा 2.0 का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 1734 बलिदानियों के आंगन की मिट्टी सैन्यधाम लाई जा चुकी है, लेकिन इस प्रक्रिया में लगभग 71 बलिदानी छूट गए थे। इन बलिदानियों के आंगन की पवित्र मिट्टी लाने के लिए दूसरे चरण की शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो 22 सितंबर से 04 अक्टूबर तक चलेगी। सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सैन्यधाम के लोकार्पण से पहले छूटे हुए बलिदानियों के आंगन की मिट्टी भी सैन्यधाम लाकर सम्मिलित की जाएगी।
बैठक में सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक कर्नल (सेनि) योगेन्द्र कुमार, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (सेनि) ओपी फर्सवाण सहित पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
