उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जनपद के रंवाई क्षेत्र के कोटियाल गांव के अमृतांशु नौटियाल ने यूपीएससी की संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा 2025 में अखिल भारतीय 17वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में चयन हासिल किया है। इसके बाद उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश लिया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
अमृतांशु नौटियाल ऐसे परिवार से आते हैं, जहां लगातार तीसरी पीढ़ी देश सेवा की परंपरा को आगे बढ़ा रही है। उनके दादा स्वर्गीय सुरेशा नंद नौटियाल ने वर्ष 1959 में राष्ट्र सेवा का दायित्व संभाला था। इसके बाद उनके पिता राजेन्द्र प्रसाद नौटियाल वर्ष 1988 में देश सेवा से जुड़े और अब वर्ष 2026 में अमृतांशु नौटियाल ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर इस गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाया है।
परिवार ने इसे अपने जीवन का सबसे गर्व और भावनाओं से भरा क्षण बताया। उनका कहना है कि एक ही परिवार की लगातार तीन पीढ़ियों का राष्ट्र सेवा से जुड़ना उनके लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय है। जानकारी के अनुसार, अमृतांशु नौटियाल का चयन यूपीएससी सीडीएस 2025 के माध्यम से हुआ है। अमृतांशु नौटियाल की इस उपलब्धि पर कोटियाल गांव सहित पूरे रंवाई क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। जगेंद्र नौटियाल, मोहन प्रसाद सिलवाल, गजेंद्र नौटियाल खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल सैन्य जीवन और सफल भविष्य की कामना की।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
