देहरादून : मसूरी शहर से लगते हुई ग्राम पंचायत मोटीधार के लिए अत्यंत सुखद खबर सामने आयी है। मसराना से मोटीधार तक प्रस्तावित लिंक मोटर मार्ग निर्माण को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने वन (संरक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम, 1980 के तहत 2.6971 हेक्टेयर आरक्षित वन भूमि के डायवर्जन को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह स्वीकृति मसराना के पास एनएच-707ए के किमी 179 से मोटीधार तक लिंक रोड निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के पक्ष में दी गई है। प्रस्ताव ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा भेजा गया था। यह सड़क 05 किमी लम्बी होगी और इस सड़क बनने के बाद 300 की आबादी को लाभ मिलेगा।
ग्राम प्रधान प्रेम कोली ने बताया कि यह स्वीकृति क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। लंबे समय से क्षेत्रीय जनता इस लिंक रोड निर्माण की मांग कर रही थी, अब स्वीकृति मिलने के बाद अब सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। पूर्व प्रधान अमरदेव भट्ट ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों के चलते सड़क निर्माण की दिशा में कार्यवाही आगे बढ़ी है। जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान ने बताया कि काबीना मंत्री के निर्देशों के बाद लोनिवि द्वारा इस कार्य को करवाया जा रहा है और वन भूमि की अनुमति मिलने से सड़क निर्माण का कार्य तय हो गया है।
◆ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बयान – ‘‘ग्राम पंचायत मोटीधार एवं आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए यह अत्यधिक सुखद है। सड़क निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा दूरस्थ क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। हमारी सरकार मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश के अंतिम छोर तक सड़क, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं को पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।‘‘
You may also like
-
पालिकाध्यक्ष ने शहर के विकास में राजनीति करने वालों को आड़े हाथो लिया।
-
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी का निधन, शोक की लहर।
-
भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल ने पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्यों की घोषणा की।
-
नीट पेपर लीक पर कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया।
-
जनहित याचिका में जाम से निजात पर मांगे गये सुझाव पर ट्रेडर्स ने ज्ञापन के माध्यम से सुझाव दिए।
