मसूरी : वन विभाग मसूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 15-09-25 को मसूरी रेंज के की दुधली बीट के अंतर्गत चेसनट ग्रोव निजी एस्टेट में अवैध तरीके से पेड़ों का कटान हुआ है, पेड़ों की काटने की सूचना प्राप्त होते ही टीम द्वारा मौका निरीक्षण किया गया।
वन दरोगा अभिषेक सजवाण ने बताया कि मौके पर 9 पेड़ों का अनाधिकृत कटान पाया गया जिसपर करवाई करते हुए वृक्ष सरंक्षण अधिनियम 1976 की धाराओं के अंतर्गत वन अपराध जारी किया गया और मौके से प्रकाष्ठ को भी प्राप्त कर सीज कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान वन कर्मियों से कुछ लोगों द्वारा अभद्रता की गई जिसके क्रम में सरकारी काम में बाधा पहुंचाए जाने के क्रम में पुलिस थाना मसूरी में भी तहरीर दी गई है।
अभियुक्तों को अपने साक्ष्य अथवा उत्तर प्रस्तुत करने हेतु नोटिस भी प्रेषित किया गया है। क्षेत्रीय स्टाफ को कड़ी निगरानी व गश्त बड़ाने हेतु निर्देशित किया गया।
You may also like
-
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई करे जिला प्रशासन।
-
सिने अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने मसूरी का आनंद लिया व एलोरा के उत्पादों का आनंद लिया।
-
शहर कांग्रेस ने हरेला पर्व मनाया व कार्यकर्ताओं को फूलों के पौधे वितरित किए।
-
मसूरी प्रेस क्लब संवाद कार्यक्रम में एसडीएम राहुल आनंद से समस्याओं पर बेबाक उत्तर दिए।
-
यूपीएससी सीडीएस में ऑल इंडिया 17वीं रैंक हासिल कर अमृतांशु नौटियाल बने लेफ्टिनेंट, तीसरी पीढ़ी ने संभाली देश सेवा की विरासत।
