मसूरी : भाजपा युवा मोर्चा मसूरी मंडल ने एआई सम्मेलन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा विदेशी मेहमानों के समक्ष अर्धनग्न होकर किए गये प्रदर्शन पर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया व शहीद स्थल से ग्रीन चौक तक नारेबाजी करते हुए गये।
भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सचिन पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौक पर एआई सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के कहने पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया जिसकी पूरे देश में निंदा की जा रही है इसी कड़ी में भाजयुमों ने शहीद भगत सिंह चौक पर कांग्रेस के खिलाफ हाथों मेे तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया व प्रदर्शनकारी ग्रीन चौक तक गये। इस अवसर पर भाजयुमों के मंडल अध्यक्ष सचिन पंवार ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया व कांग्रेस की इस करतूत की जमकर निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के कहने पर एआई सम्मिट में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया जबकि यह कार्यक्रम भाजपा का नहीं देश का था जिसमें देश विदेश के नेताओं के सामने निंदनीय हरकत की गयी जिसका भाजपा युवा मोर्चा विरोध करता है। उन्होंने कहा कि इस एआई सम्मेलन में छह सौ से अधिक र्स्टाटप थे, तीन लाख से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया व विश्व में तकनीकि क्षेत्र के प्रमुख नेता मौजूद थे ऐसे मोैके पर उन्होंने ऐसी देश विरोध हरकत की जिसकी जितनी निंदा की जाय कम है। उन्होंने कांग्रेस को देश विरोधी पार्टी बताया व कहा कि कांग्रेस इतनी गिर गयी है कि उनके कार्यकर्ताओं ने कपड़े उतार कर सत्ता के लालच में विदेशी मित्र देशो के सामने नंगा नाच किया। जबकि यह कार्यक्रम भारत सरकार का था भाजपा का नहीं। कांग्रेस की इस हरकत को देश की जनता माफ नहीं करेगी।

इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, विजय बिंदवाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मडल अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा, आशीष जोशी, सोबन मेहरा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रीतम पिंटू, अभिलाष, सपना, अमित पंवार, पवन, अनुज पंवार, अंकित भंडारी, आशीष राणा, नितिन भंडारी, अभय धनाई, नितिन असवाल, अरुण, सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
You may also like
-
मसूरी में आवासीय कालोनी, भवन मानकों में शिथिलता व पॉकेट पार्किग की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
-
कूडा उठान पर्यावरण मित्रों ने सुपरवाइजरों को हटाने व वेतन देने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन।
-
झड़ीपानी में रेलवे व स्थानीय लोगों के बीच संपत्ति विवाद पर सीमांकन करने की सहमति बनी।
-
कृषि समृद्धि के लिए बहादराबाद–इकबालपुर नहर पर विशेष फोकस – त्रिवेन्द्र सिंह रावत।
-
मसूरी वन प्रभाग में फायर सीजन को देखते हुए फारेस्ट फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया।
