मसूरी : मध्य रात्रि को कोल्हूखेत पुलिस चौकी को सूचना मिली कि चौकी से करीब सौ मीटर आगे देहरादून की ओर एक वाहन बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया।
सूचना पर पुलिस चौकी कोल्हूखेत से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा व देखा कि एक बोलेरो पीकअप नंबर यूके 07 सीबी 2866 चौकी से करीब सौ मीटर आये मोड पर पलट रखा है। वाहन में तीन लोग सवार थे, जांच में पाया गया कि सभी सवार सुरक्षित हैं। किसी को भी किसी प्रकार की चोट नहीं आयी। वाहन में सवार व्यक्तियों में चालक फिरोज 35 वर्ष निवासी चिलकाना, सहारनपुर, अजय निवासी देबन, सहारनपुर (उ0प्र0), उम्र 28 वर्ष, फे़रान निवासी सेलाकुई, देहरादून, उम्र 32 वर्ष थे। पुलिल ने वाहन को सड़क से हटाकर सुरक्षित किनारे लगवाया गया तथा यातायात को सुचारु कराया गया।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
