मसूरी : पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 13.02.2026 को नवनीत पांडे राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, लोक निर्माण विभाग, डोईवाला द्वारा थाना मसूरी पर लिखित तहरीर दी गई कि राष्ट्रीय राजमार्ग सं0 707A के किमी 162 , होटल देवलोक के निकट स्थित प्रातिरोधक दीवार को क्षतिग्रस्त कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाया गया तथा आमजन के जीवन को खतरे में डाला गया। उक्त तहरीर के आधार पर अनीता थलवाल, सुनीता धनाई एवं सतीश गोयल द्वारा भवन निर्माण हेतु कराए जा रहे खनन कार्य के कारण उक्त प्रतिरोधक दीवार क्षतिग्रस्त हुई, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ तथा मानव जीवन की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मसूरी में उपरोक्त अभियुक्तगण के विरुद्ध उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण की विवेचना प्रचलित है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
