मसूरी : गुरू गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरू सिंह सभा गुरूद्वारा लंढौर व लाइब्रेरी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गये। इस मौके पर गुरू सिंह सभा लंढौर गुरूद्वारे में प्रातः 11 बजे भोग श्री अखंड पाठा साहिब का पाठ किया गया व इसके बाद शबद कीर्तन समागम किया गया। व दोपहर को अरदास के बाद गुरू के लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर गुरू सिंह सभा लंढौर के अध्यक्ष एमपीएस खुराना, जसबीर सिंह, इंद्रजीत िंसह अरोड़ा, जगजीत कुकरेजा, तनमीत खालसा, रविंदर सिंह, प्रशांत छाबड़ा, अमन आनंद, परमजीत कोहली, अवतार कुकरेजा, वीर सिंह, सैम खुराना, तेजपाल सिंह, हरविंदर सिंह, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर गांधी चौक गुरूद्वारा साहिब ट्रस्ट गुरूद्वारे में भी गुरू गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया व अखंड पाठ, शबद कीर्तन के साथ ही विश्व शांति की अरदास के बाद लंगर का आयोजन किया गया।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
