रिपोर्ट – सुनील सजवाण
टिहरी गढ़वाल/धनोल्टी : युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग टिहरी गढवाल के तत्वाधान मे विधान सभा धनोल्टी की विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने राजकीय इण्टर मीडिएट कालेज थत्यूड के खेल प्रांगण मे 600 मीटर दौड को हरि झण्डी देकर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथी विधायक प्रीतम पंवार ने कहा की खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है जो हमारे मन और मस्तिष्क के साथ साथ शरीर को स्वस्थ रखती है।
इस अवसर पर प्रथम दिवस मे न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त खिलाडियो ने अण्डर 14 की खेल कुद प्रतियोगिता मे प्रतिभाग किया।
600 मीटर बालक वर्ग मे प्रथम स्थान सागर न्याय पंचाय खेडा , द्वितीय आयुष न्याय पंचायत भर वा काटल, तृतीय अमन भण्डारी स्पालसी ने प्राप्त किया।
बालिका वर्ग अण्डर 14 600 मीटर दौड मे प्रथम मोनिका कुमारी न्याय पंचायत खेडा, द्वितीय प्राची न्याय पंचायत मखडेत , तृतीय साक्षी न्याय पंचायत म्याणी ने प्राप्त किया।
लम्बी कुद बालक वर्ग मे प्रथम अंशुल मल्ल न्याय पंचायत खेडा, द्वितीय आर्यन न्याय पंचायत सिया कैंमटी, तृतीय रौबिन न्याय पंचायत म्याणी।
लम्बी कुद बालिका वर्ग मे प्रथम नितिका न्याय पंचायत मखडेत , द्वितीय आरुषी गुंसाई न्याय पंचायत द्वारागढ़ , तृतीय राधिका न्याय पंचायत म्माणी ने प्राप्त किया।
खो खो बालिका वर्ग मे न्याय पंचायत म्याणी प्रथम व न्याय पंचायत मखडेत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जौनपुर चतर लाल शाह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी थौलधार गजेन्द्र विष्ट , सहायक खण्ड विकास अधिकारी देवेन्द्र प्रसाद चमोली , पृथ्वी रावत, अकवीर पंवार, दीपक सजवाण, सुमन भारती, विजय लाल थपलियाल, ओम प्रकाश गौड, व्यायाम शिक्षक दिनेश गुंसाई, विनोद नेगी, सुमिता रावत, संजय चौहान, नितिन यादव , कमल पुण्डीर, प्रवीन रावत, पवन कुमार, महावीर प्रसाद उपस्थित थे।
मंच का संचालन सुनील सजवाण ने किया।
You may also like
-
एसडीएम एवं उपखण्ड जनगणना अधिकारी ने प्रिसिंपल को कारण बताओ नोटिस किया जारी।
-
“शांति और संस्कृति” विषय पर वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न।
-
कैबिनेट मंत्री महाराज के प्रयास हुए फलीभूत, प्रधानमंत्री करेगें भारत-नेपाल सीमा लैंड पोर्ट का शिलान्यास।
-
स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्री सुबोध उनियाल की पैनी नजर, नंदगांव सीएचसी में औचक जांच।
-
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत 63 उद्यमियों को रुपये 60 लाख की सहायता राशि के चैक वितरित किये।
