रुद्रप्रयाग : एसडीआरएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 16 सितम्बर 2025 को जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि नेपाली मूल के युवक धीर बहादुर बिष्ट घास लेने के दौरान पहाड़ी से गिर गए हैं।
उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट लिनचोली से उपनिरीक्षक श्री सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों सहित तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
अत्यधिक अंधेरा, बारिश एवं कोहरे की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद SDRF टीम स्थानीय लोगों के सहयोग से घटनास्थल तक पहुँचने में सफल रही। टीम द्वारा युवक को स्ट्रेचर की सहायता से लिनचोली अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
