मसूरी : शहर कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर मसूरी विधानसभा प्रभारी व बीएलए की बैठक ली गयी जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।
कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में मसूरी विधानसभा प्रभारी अमेंद्र बिष्ट ने कहा कि पार्टी संगठन सृजन की दिशा में आगे बढ रही है, वहीं उत्तराख्ांड में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है जिसमें भारत निर्वाचन आयोग ने कहा है कि सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ मिलकर एसआईआर प्रक्रिया को पूरा करना है जिसके तहत बीएलए वन का गठन कर दिया है। जिसमें प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली को जिम्मेदारी दी गयी है। उनके साथ संगठन सृजन सहित बीएलए टू व अन्य कार्या के लिए मुझे भी जिम्मेदारी दी गयी है। यह चुनौती पुर्ण है व जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त है अगर उनके हित की लडाई लडनी है तो जनता को भाजपा के प्रपंच से बचाना है व जनता की रक्षा करनी है। उन्होंने कहाकि 2027 चुनाव के तहत यह कार्य किया जा रहा है, जो प्रभारी है वह नगर अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष के साथ समन्वय करेंगे व नये लोगों मौका देगें व पुरानों को साथ लेगें, वार्ड, मुहल्ला, व बूथ कमेटियों सहित ग्राम स्तर पर कार्य किया जायेगा व उत्तराखंड के मुददों को जनता के समक्ष उठायेंगे। उन्हांने कहा कि पिछले कुछ समय से उत्तराखंड में महिलाएं सुरक्षित नहीं है छह भाजपा के लोगों पर पोस्को पर कार्रवाई जारी है, यह चिंता का विषय है वहीं गटटू प्रकरण जो पार्टी का प्रभारी है उस पर पूर्व विधायक की पत्नी वीडियों वायरल कर रही है जबकि कांग्रेस पहले से ही भाजपा को इसमें संलिप्त बता रही है। जिस वीआईपी का नाम लंबे समय से चल रहा है वह पूर्व विधायक की पत्नी ने बता दिया है व सीबीआई जांच के साथ सीटिंग जज या सेवा निवृत जज की अगुवाई में जांच होनी चाहिए। अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा शामिल है अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जायेगा। इस मौके पर प्रदेश मंहामंत्री गोदावरी थापली ने कहाकि प्रदेश अध्यक्ष ने जो निर्देश दिए है उसके तहत बीएलए टू बनाना है व उनके फोटो लगा कर निर्वाचन आयोग को देना है। उन्होंने कहाकि साथ ही संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जायेगा। पार्टी पूरी तरह संगठित है व बूथ स्तर पर कमेटी बनायी गयी है, सभी एकजुट होकर चुनाव के लिए तैयार हैं। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, उपेंद्र थापली, रूचिता गुप्ता सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
