मसूरी : मसूरी के ऐतिहासिक पर्यटक स्थल व गुलामी का प्रतीक कंपनी बाग को अटल उद्यान करने व वहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर अंग्रेजों की निशानी को समाप्त कर दिया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट, प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा का अनावरण किया।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई देश के धरोहर थे व इस लिए उन्हें भारत रत्न मिला। उन्होंने कहा कि अग्रेंजो के गुलामी के प्रतीक कंपनी बाग का नाम बदल कर अटल उद्यान रख कर मंत्री गणेश जोशी पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने बडा कार्य किए जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्हांने कहा कि अटल जी ने राजनीति में स्वच्छता, स्थिरता लाने वाले केवल बाजपेई थे। जब प्रधानमंत्री बने तो पडोसी देश पाकिस्तान के साथ कारगिल युद्ध किया, उन्होंने कभी पार्टी नहीं बदली, व देश के प्रधानमंत्री बने, उन्होंने कितना संघर्ष किया होगा। उन्होंने ही उत्तराखंड व हिमाचल को देवभूमि का नाम दिया, उत्तराखंड राज्य आंदोलन का केंद्र रहा ऐसे में उनकी प्रतिमा लगना उनको बड़ी श्रद्धांजलि है जिन्होने राज्य का निर्माण किया। उन्होंने राजनीति में नैतिकता को प्राथमिकता देते हुए एक वोट से अपनी ही सरकार गिरा दी। अटल बिहारी बाजपेई ने देहरादून में कहा था कि अगर केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो उत्तराखण्ड बना कर दूंगा और उन्होंने इसे पूरा किया।
इस मौके पर प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहाकि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा का लोकार्पण अटल उद्यान में किया गया उनका मसूरी से विशेष लगाव था व राज्य का निर्माण उन्होंने तब किया जब 24 दलों की सरकार केंद्र में थी। उन्होंने राजनीति में कई आयाम स्थापित किए व अजातशत्रु कहलाये। केंद्र में जब केंद्र में नरसिंहमा राव की सरकार थी तब भारत का पंक्ष रखने के लिए बाजपेई को भेजा व उन्होंने हिंदी में संबोधन दिया। उन्होंने कई जनकल्याणकारी योजनाएं बनायी व भारत को एटमिक शक्ति बनायी। उन्होंने कहाकि तीस लाख की लागत से यह प्रतिमा बनी व इसकी सुरक्षा के लिए छत बनायी जायेगी वहीं उन्हांने इस मौके पर दो पॉली हाउस व अटल उद्यान में कार पार्किंग बनाने की घोषणा की।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि मसूरी में बाजपेई की प्रतिमा लगाना मसूरी के लिए गौरव की बात है वहीं मसूरी के विधायक लगातार मसूंरी में विकास कार्य कर रहे हैं व आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर मदन मोहन शर्मा ने बाजपेई के साथ गुजारे समय पर बताया वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेद्र रावत ने किया।
इस मौके पर सुरेंद्र राणा, विरेंद्र राणा, मनमोहन कर्णवाल, अरविंद सेमवाल, धर्मपाल पंवार, विजय बिंदवाल, जगजीत कुकरेजा, रमेश खंडूरी, सचिन पंवार, पालिका सभासद सचिन गुहेर, विशाल खरोला, गौरी थपलियाल, शिवानी भारती, रणवीर कंडारी, गुडमोहन राणा, विजय रमोला, नीरज अग्रवाल, अनीता सक्सेना सहित भाजपा कार्यकर्ता व एमडीडीए के सहायक अभियंता, मलिक, नायब तहसीलदार उपेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
You may also like
-
एसडीएम एवं उपखण्ड जनगणना अधिकारी ने प्रिसिंपल को कारण बताओ नोटिस किया जारी।
-
“शांति और संस्कृति” विषय पर वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न।
-
कैबिनेट मंत्री महाराज के प्रयास हुए फलीभूत, प्रधानमंत्री करेगें भारत-नेपाल सीमा लैंड पोर्ट का शिलान्यास।
-
स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्री सुबोध उनियाल की पैनी नजर, नंदगांव सीएचसी में औचक जांच।
-
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत 63 उद्यमियों को रुपये 60 लाख की सहायता राशि के चैक वितरित किये।
