देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट के डाकरा बाजार के सुधारीकरण और चौड़ीकरण के कार्यों का मौके पर जाकर जायजा लिया।
काबीना मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि न्यायालय द्वारा चिन्हित अतिक्रमणों के विरुद्ध नियमानुसार कार्य किया जाए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान स्थानीय निवासियों एवं व्यापारियों को नुकसान ना पहुंचे, न्यायसंगत तरीके से कार्य किया जाए।

You may also like
-
एसडीएम एवं उपखण्ड जनगणना अधिकारी ने प्रिसिंपल को कारण बताओ नोटिस किया जारी।
-
“शांति और संस्कृति” विषय पर वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न।
-
कैबिनेट मंत्री महाराज के प्रयास हुए फलीभूत, प्रधानमंत्री करेगें भारत-नेपाल सीमा लैंड पोर्ट का शिलान्यास।
-
स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्री सुबोध उनियाल की पैनी नजर, नंदगांव सीएचसी में औचक जांच।
-
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत 63 उद्यमियों को रुपये 60 लाख की सहायता राशि के चैक वितरित किये।
