March 1, 2026

रेहडी पटरी व्यवसायी समिति ने आरोपो को बेबुनियाद बताया।

मसूरी : मसूरी रेहडी, पटरी व्यवसायी समिति के अध्यक्ष राम किशन राही ने कहाकि टीवीसी सदस्यों ने जो कमेटी के सदस्यों पर आरोप लगाये है वह बेबुनियाद है, समिति ने किसी को दोषी नहीं बनाया है।
उन्होंने कहाकि उन्हे न ही कोई दुकान मिली न ही उन्होंने कोई दुकान बेची अगर साबित हो जाता है तो वह कभी पटरी नहीं लगायेंगे। टीवीसी सदस्य गीता भटट खुद पटरी पर रही है, व केवल पटरी वालों की समस्याओं व हितों की बात करते हैं,। वहीं समिति के सचिव संजय टम्टा ने कहाकि जितने भी भ्रम फैलाये जा रहे हैं सरासर झूठ है, टीवीसी कमेटी के सदस्यों ने जो आरोप लगाये वह पूरी तरह सत्य से परे हैं, न ही किसी ने उनकी दुकान जलाई न ही किसी के घर पर गये। जब एसडीएम ने वैडर के बारे में पूछा तो उन्होंने उनके बारे में तरह तरह की बातें की, यह आपस में लड़ाने की बात है गीता छोटी बहन हे उन्होंने सिफन कोर्ट की बात की, जिस पर सिफन कोर्ट के लोग सवाल पूछेंगे कि सिफन कोर्ट को किसने बेचा। उन्हांने कहाकि वह मानहानि का दावा करेंगे। गीता जोशी ने कहाकि चोर को खुद डर रहता है, अगर टीवीसी सदस्य बनाये गये हैं तो वह किसी के बारे में अनाप सनाप न बोलें वह पटरी वालों को धमकी देती है कि टीवीसी सदस्य जिसको चाहे उठा सकते है जिसको बिठा सकते हैं। अगर जो आरोप लगाये है उसके सबूत दिखायें व जबरदस्ती नाम कटवाये, बीस साल से दुकान लगा रहे है लेकिन जो छह माह से बैठे उनके नाम पटरी वालों की लिस्ट में शामिल किए गये। मधु ने कहाकि वह अकेली रहती है, 25 सालों से पटरी लगा रही हूं, किसी की बुराई नहीं की न ही जबकि उन्होंने खुद धमकी दी है, उन्होंने कहाकि ऐसे झूठे आरोप को बर्दास्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहाकि सभी पटरी वाले अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं व लड़ते रहेंगे।